लाइव अलर्ट मौसम विभाग की चेतावनी: भोपाल व इंदौर संभाग सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
|
Advertisement
मुख्य समाचार

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में बड़ा एक्शन: श्रद्धालु बनकर भीड़ में उतरे खाकी के सूरमा, मोबाइल चोर गैंग के 6 शातिर गिरफ्तार!

August 18, 2026 गणना जारी... 145 लोग पढ़ रहे हैं

Reporting india

दिनांक: 18 अगस्त 2026 |

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में बड़ा एक्शन: श्रद्धालु बनकर भीड़ में उतरे खाकी के सूरमा, मोबाइल चोर गैंग के 6 शातिर गिरफ्तार!

सीहोर: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में लगातार सामने आ रही मोबाइल चोरी की वारदातों पर सीहोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धाम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और कीमती सामान चुराने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने किसी फिल्मी सीन की तरह सादी वर्दी में श्रद्धालुओं के बीच रहकर इस पूरी गैंग को दबोचा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम

कुबेरेश्वर धाम में उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सख्त निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

ऐसे बिछाया गया खाकी का जाल

दिनांक 17 अगस्त 2026 को धाम परिसर से मोबाइल और सामान चोरी होने की कई शिकायतें थाना मंडी में दर्ज की गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 259/2026 एवं 260/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) के तहत मामले दर्ज किए। पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में आम श्रद्धालुओं की तरह भीड़ के बीच अपनी तैनाती की। संदिग्धों की हर हरकत पर पैनी नजर रखी गई और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर 6 आरोपियों को धर दबोचा गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा: नाबालिगों का होता था इस्तेमाल

सख्ती से पूछताछ करने पर गिरोह ने बताया कि वे निजी वाहनों से बड़े मेलों और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर चोरी करने जाते थे। उनकी प्लानिंग बेहद शातिर थी—किसी को शक न हो, इसलिए वे नाबालिग बच्चों को अपने गिरोह में रखते थे। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • अशोक शिंदे (35 वर्ष), निवासी: सेंधवा, जिला बड़वानी
  • तालिब पठान (21 वर्ष), निवासी: भीकनगांव, जिला खरगौन
  • विशाल नायक (26 वर्ष), निवासी: सेंधवा, जिला बड़वानी
  • फरहान अली (22 वर्ष), निवासी: सेंधवा, जिला बड़वानी
  • 02 विधिविरुद्ध बालक (नाबालिग)

आपराधिक रिकॉर्ड और बरामदगी

आरोपी अशोक शिंदे: इसके विरुद्ध लूट, मारपीट, एससीएसटी एक्ट, जुआ एवं चोरी के प्रकरण महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में पंजीबद्ध हैं।
आरोपी विशाल नायक: इसके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

जब्ती: पुलिस ने 02 मोबाइल (कीमती 30,000 रु.) और 01 किया केरेंस कार (कीमती 14 लाख रु.) बरामद की है।

सराहनीय पुलिस टीम

निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान, उप निरीक्षक सुनीता बेतवाल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह राघव, उमेश वर्मा, सचिन जाट, आरक्षक नेपाल सिंह, इन्दर सिंह परमार, शिवांक भार्गव, विनय शर्मा, आरक्षक चालक अबू सूफियान और आरक्षक अरुण शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

संबंधित खबरें